सोमवार, 16 अगस्त 2021

पत्थर

 पत्थर 

*****
 जब इंसान पत्थर बन गया
तब पत्थर भगवान बन गया।

जब इंसान - इंसान का दुश्मन बना 
 तब पत्थर पुजाने लगा।

जब इंसान, हैवान बन रहा
तब पत्थर भगवान बन  रहा।

जब ईमान बिकने लगा
तब पत्थर पुजाने लगा।

जब इंसान सुनने ना लगा
तब पत्थर को सुनाने  लगे।

जब इंसान में दया न रहा
तब पत्थर पुजाने लगा।

जब इंसान, इंसान ना रहा
तब पत्थर भगवान बन गया।

बिरभद्रा कुमारी



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें